मैनपुरी :जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात वित्त एवं लेखाधिकारी रामसेवक का एटा में वित्त एवं लेखाधिकारी के पद पर स्थानांतरण कर दिया गया है। पूर्व में उनके पास एटा का अतिरिक्त चार्ज था।
शासन ने एआरटीओ, तहसीलदार, ईओ सहित जिले में तैनात कई अफसरों के तबादले किए हैं। एआरटीओ प्रणव झा को गाजियाबाद के प्रवर्तन दल तृतीय में नई तैनाती दी गई है। एआरटीओ मैनपुरी के पद पर तैनाती नहीं की गई है।
नगर पंचायत घिरोर में तैनात ईओ सुभाषचंद्र को नगर पंचायत कंपिल फर्रुखाबाद भेजा गया है। वहीं उनके स्थान पर नगर पंचायत जलाली अलीगढ़ में तैनात नीलाव शाक्य को तैनाती दी गई है। ज्योती खुड़िया नगर पंचायत में खाली पड़े ईओ के पद पर सुरभि पांडेय को नई तैनाती दी गई है। सदर तहसील में तैनात तहसीलदार मनोज कुमार राय को प्रतापगढ़ भेजा गया है। वहीं तहसीलदार सुशील कुमार को हाथरस तथा अजीत कुमार को मथुरा भेजा गया है। इसके अलावा नायब तहसीलदार अनुभव चंद्रा को तहसीलदार के पद पर हमीरपुर तथा अनिल कुमार को हाथरस भेजा गया है।
तहसीलदार के पद पर मुजफ्फरनगर से भगत सिंह को, शामली से राजकुमार को तथा गौतमबुद्ध नगर से राजेश कुमार जयंत, बरेली से आनंद सिंह को मैनपुरी भेजा गया है। किशनी बीडीओ धीरेंद्र यादव का ट्रांसफर प्रयागराज हुआ है। उप क्रीड़ाधिकारी संजीव वर्मा का ट्रांसफर ललितपुर किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात वित्त एवं लेखाधिकारी रामसेवक का एटा में वित्त एवं लेखाधिकारी के पद पर स्थानांतरण कर दिया गया है। पूर्व में उनके पास एटा का अतिरिक्त चार्ज था।
