Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमैनपुरी पंचायत चुनाव की मतगणना: टेबिलों की संख्या के आधार पर बनेंगे...

मैनपुरी पंचायत चुनाव की मतगणना: टेबिलों की संख्या के आधार पर बनेंगे प्रत्याशी और अभिकर्ताओं के पास

जिले के सभी नौ ब्लॉकों पर चयनित स्थलों पर दो मई को मतगणना होगी। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 
मैनपुरी जिले में पंचायत चुनाव के मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मतगणना के दौरान प्रत्याशी और उनके अभिकर्ताओं को टेबिलों की संख्या के आधार पर ही पास जारी किए जाएंगे। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य पद की मतगणना के लिए केवल प्रत्याशी को ही पास जारी किया जाएगा। इसके लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं। 
दो मई के जिले के नौ ब्लॉकों में पंचायत चुनाव की मतगणना की जाएगी। इसमें जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के पदों की मतगणना की जाएगी। इसके लिए कुल नौ ब्लॉकों में सभी पर स्थान पहले ही चिह्नित किया जा चुका है। मतगणना स्थल पर ही स्ट्रांग रूम बनाए जाने के कारण प्रक्रिया आसान होगी। 
मतगणना में प्रत्याशी और उनके अभिकर्ताओं को पास टेबिल की संख्या के आधार पर ही जारी किया जाएगा। अगर पांच टेबिलों पर मतगणना होती है तो प्रत्याशी समेत कुल पांच लोग ही मतगणना स्थल पर मौजूद रहेंगे। टेबिल संख्या के अनुसार पास ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए जारी किए जाएंगे।  

RELATED ARTICLES

Most Popular