Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमैनपुरी: खेत में किसान की गाेली मारकर हत्या, आरोपित फरार

मैनपुरी: खेत में किसान की गाेली मारकर हत्या, आरोपित फरार

– परिजनों ने दूसरे गांव के युवक पर लगाया हत्या का आरोप

मैनपुरी (हि.स.)। बेवर थानाक्षेत्र इलाके में बुधवार को खेत में आलू की खुदाई कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना बेवर क्षेत्र के गांव नगला पैठ निवासी दीपक सक्सेना (25) बुधवार को गांव के ही हरविलास के खेत में आलू की खुदाई करने के लिए गया था। परिवार का आरोप है कि दोपहर को पड़ोस के गांव नगला रते निवासी राधेश्याम वहां पर पहुंचा और वह दीपक से गाली-गलौज करने लगा। दीपक ने विरोध किया तो आरोपित ने उसे तमंचा से गोली मारकर भाग निकला। युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या की खबर मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

एसपी कमलेश दीक्षित ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। परिवार ने दूसरे गांव के रहने वाले युवक पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि परिवार से तहरीर ले ली गई और आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular