Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमैनपुरी:राजस्व बसूली करने गई बिजली बिभाग की टीम के साथ नामजदों ने...

मैनपुरी:राजस्व बसूली करने गई बिजली बिभाग की टीम के साथ नामजदों ने की हाथापाई


मैनपुरी -किशनी उपकेन्द्र परिचालक शमशेरगंज पवनकुमार ने पुलिस को तहरीर दी कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर सोमवार को वह अपनी टीम के साथ जिसमें संविदाकर्मी संजय कुमार,कमरूद्दीन,मुकुटसिंह, आदि शामिल थे उन्होंने गांव कुरसण्डा में शासन द्वारा संचालित बिद्युत बिल एकमुश्त समाधान योजना के अर्न्तगत बकायेदारों के पंजीकरण हेतु कैॅप लगाया था। इस दौरान बकायेदारों के संयोजन तथा बिच्छेदन करने के बाद वह अकेले ही प्रमोद की चक्की पर गये और विष्णु चौहान को एक मुश्त योजना के बारे में बताने लगा। उसी समय बिनोदसिंह पुत्र सोनेसिंह निवासी नगला कले,दयाशंकर पुत्र गंगाराम,राजेन्द्र पुत्र केहरी,शिवराज पुत्र मोहब्बत सिंह निवासीगण कुरसण्डा मौके पर आये और और कनैक्शन काटने के नामपर उनके साथ अभद्रता व गालीगलौज के साथ साथ हाथापाई की। उक्त लोगों ने बकायेदारों की सूची,डिक्स कनैक्शन बुक छीन ली। कई लोगों के आजने पर उक्त लोग उन्हैं देख लेने की धमकी देते हुये चले गये। पुलिस घटना की जांच में जुट गई

RELATED ARTICLES

Most Popular