Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमैनपुरी:महिला की शिकायत पर दूल्हे को मंडप से उठा ले गई औंछा...

मैनपुरी:महिला की शिकायत पर दूल्हे को मंडप से उठा ले गई औंछा पुलिस

मैनपुरी औंछा , ज्योंती खुड़िया में रविवार रात बरात आई थी। शादी की रस्म चल रही थी और पुलिस पहुंच गई। पुलिस दूल्हे को मंडप से उठाकर थाने ले आई। मामले में एक महिला ने युवक पर दूसरी शादी करने की शिकायत की है। उधर, दुल्हन पक्ष की ओर से भी शादी करने से मना कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले में पूछताछ कर रही थी।

जनपद फिरोजाबाद के गांव गागनी निवासी अनुज कुमार वर्तमान में सैनिक बिहार कॉलोनी लखनऊ में रहता है। वह भोजपुरी फिल्मों में काम करता है। उसकी शादी थाना क्षेत्र के कस्बा ज्योंती खुड़िया निवासी युवती के साथ तय हुई थी। रविवार को अनुज बरात लेकर आया था। शादी की रस्में चल रहीं थीं। अनुज मंडप पर पहुंचा ही था कि तभी औंछा पुलिस पहुंच गई और उसे अपने साथ ले गई। परिजनों के पूछताछ करने पर पुलिस ने बताया कि युवक दूसरी शादी कर रहा हैञ एक महिला ने उसके खिलाफ शिकायत की है। शिकायत करने वाली महिला रामा देवी लखनऊ की रहने वाली है और अनुज से उम्र में दोगुनी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस दूल्हे और महिला से पूछताछ कर रही थी। उधर, दुल्हन पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया है।

यह है पूरा मामला 
अनुज भोजपुरी फिल्म बनाने वाली टीम में काम करता है। जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष उसकी मुलाकात लखनऊ के एक अस्पताल में नर्स रामा देवी से हुई थी। इस दौरान रामा ने एक 27 वर्षीय युवक अमन भास्कर को मिलाया। उसे अपना भाई बताते हुए फिल्म में काम दिलाने के लिए कहा। अनुज ने उसे पवनपुत्र नाम की एक फिल्म में काम दिला दिया। हालांकि इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इसके बाद अनुज चला आया। इस बीच अनुज को यह भी पता चला कि रामा देवी जिसे भाई बता रही है वह उनका बेटा है। रामा देवी अनुज से शादी करने की बात कह रही है लेकिन अनुज द्वारा इनकार किया जा रहा है।
महिला ने पति द्वारा दूसरी शादी करने की शिकायत की थी। पुलिस युवक को ले आई है। उससे पूछताछ की जा रही है। जो भी सत्यता होगी उसके आधार पर कार्रवाई होगी। -विजय पाल, सीओ कुरावली

RELATED ARTICLES

Most Popular