Monday, March 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमैनपुरी:भाजपा नेताओं ने समूचे ब्लॉक का चुनाव निरस्त करने की मांग की

मैनपुरी:भाजपा नेताओं ने समूचे ब्लॉक का चुनाव निरस्त करने की मांग की

रिटर्निंग ऑफिसर यश वर्मा की मुशीबतें बढीं
प्रधान प्रत्याशी तथा भाजपा नेताओं ने यश वर्मा के खिलाफ दी तहरीर
भृष्टाचार का लगाया आरोप। ऑडियो क्लिप भी हो चुकी है वायरल
मैनपुरीकिशनी त्रिस्तरीय चुनावों में प्रत्याशियों को जिताने के लिये पैसे का खेल जमकर चला। पैसे का खेल ब्लॉक कार्यालय में अदेय प्रमाणपत्र देने के साथ ही शुरू हो गया था। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। पर भृष्टाचार की गंगा में गोते लगाने बाले भृष्ट अधिकारी न जाने किस अदृश्य ताकत के बल पर यह सब कर जाते हैं।
थाने में एक साथ तीन तहरीरें दीं गई। एक तहरीर गांव रतिभानपुर निवासी सत्येन्द्र कुमार पुत्र बारेलाल द्वारा पुलिस को दी गई। उक्त तहरीर में लिखा है कि वह प्रधान पद का प्रत्याशी था। आरोप है कि उन्हैं पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी यश कुमार वर्मा के कार्यालय के बाबू अशोक कुमार शर्मा ने कार्यालय में बुलाया और कहा कि तुम्हैं प्रधानी का चुनाव जितबा दूंगा। वह 29 अप्रेल को विकास भवन गये और वहां पर मौजूद अशोककुमार शर्मा तथा आरओ लवकुमार को एक लाख पन्द्रह हजार रूपये थमा दिये। रूपये देने के बाद भी सतेन्द्र चुनाव हार गया तो उसने अपने पैसे बापस मांगे। अब सत्येन्द्र ने बताया कि उसे धमकी दी जा रही है तथा साक्ष्य मिटाने के लिये उसकी हत्या भी की जा सकती है।
इसी बीच भाजपा नेता प्रेमसिंह शाक्य तथा जिला महामंत्री बलबीर सिंह धनगर भी थाने पहुंचे उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र में डीएम तथा निर्वाचन अधिकारी को सम्बोधित करने हुये लिखा कि ब्लॉक किशनी के रिटर्निंग अधिकारी यश वर्मा द्वारा पैसे लेकर चुनाव को प्रभाबित किया गया तथा हारे हुये प्रत्याशी को जिताया गया। उन्होंने उक्त प्रकरण की सात दिनों के अन्दर उच्चस्तरीय जांच कराने तथा समूचे ब्लॉक का चुनाव निरस्त करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि येसा न हुआ तो क्षेत्र के समस्त प्रत्याशी तथा क्षेत्रीय जनता धरना प्रदर्शन को मजबूर होगी।वहीं जिला पंचायत के वार्ड दो से निर्दलीय प्रत्याशी रहे नरेंद्र यादव ने डीएम से शपथ पत्र के साथ शिकायत की है।उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने जानबूझकर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी डॉ.गजराज यादव के रामसिंह महाविद्यालय में मतगणना कराई गई।जिसमें रिटर्निंग ऑफिसर ने बेईमानी कर डॉ.गजराज यादव को व उनके भाई ब्रजभूषण यादव को प्रधान का चुनाव जिता दिया।रिटर्निंग ऑफिसर ने कई जगह गड़बड़ी कर चुनाव को प्रभावित किया।उन्होंने डीएम से रिटर्निंग ऑफिसर के विरुद्ध कार्रवाई कर दोबारा मतगणना की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular