Friday, February 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमैनपुरी:पंजीकरण सात हजार का और वैक्सीन मिली 3700

मैनपुरी:पंजीकरण सात हजार का और वैक्सीन मिली 3700

मैनपुरी कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन वृहद टीकाकरण अभियान चला रहा है। लेकिन पर्याप्त संख्या में वैक्सीन न मिलने के कारण टीकाकरण कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है। सोमवार 12 जुलाई के लिए जिले में सात हजार लोगों का पंजीकरण है, जबकि शासन से जिले को रविवार की रात तक मात्र 3700 डोज वैक्सीन मिलने जा रही हैं। जिससे जिले के सभी सत्रों पर टीकाकरण नहीं हो सकेगा। 
जिले में वृहद टीकाकरण के तहत 86 सत्र स्थापित किए गए हैं। शुक्रवार से वैक्सीन की सप्लाई नहीं मिली है। इसके चलते शनिवार को मात्र 46 केंद्रों पर ही टीकाकरण हो सका था। सोमवार के टीकाकरण के लिए जिले को मात्र 3700 डोज वैक्सीन जारी की गई हैं। जो देर रात जनपद पहुंचेंगी। जबकि सोमवार के लिए जिले में सात हजार लोगों ने पंजीकरण करा रखा है। ऐसे में पंजीकरण कराने वाले 3300 लोगों को वैक्सीन का लाभ नहीं मिल सकेगा। शहर के अलग-अलग स्थापित किए गए अतिरिक्त सत्रों पर बिना पंजीकरण के भी वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। यहां भी 1500 से 2000 लोग प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। ऐसे लोगों को भी सोमवार को वैक्सीन मिल पाना संभव नहीं होगा।

— 
सोमवार के टीकाकरण के लिए रविवार की रात 3700 डोज वैक्सीन मिलेगी। वाहन को वैक्सीन लेने के लिए भेजा गया है। इतनी कम वैक्सीन मिलने के कारण जिला अस्पताल सहित जिले की सीएचसी और पीएचसी पर ही टीकाकरण किया जा सकेगा। ग्रामीण अंचल पर स्थापित किए गए अतिरिक्त सत्रों पर टीकाकरण नहीं हो पाएगा। 
डॉ. एके पांडेय सीएमओ

RELATED ARTICLES

Most Popular