Monday, March 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमैनपुरी:कोविड की जांच करने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने भगाया

मैनपुरी:कोविड की जांच करने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने भगाया

मैनपुरी| भोगांव थाना क्षेत्र के गांव मेरापुर छदामी में कोरोना संक्रमित महिला की मौत की सूचना पर जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को ग्रामीणों ने लौटा दिया। ग्रामीणों ने टीम के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है। 
गांव मेरापुर छदामी निवासी 68 वर्षीय रामकली देवी की कोरोना संक्रमित होने के कारण कोविड लेवल टू अस्पताल में रविवार की रात मौत हो गई थी। सोमवार को गांव के किसी व्यक्ति ने सीएमओ को फोन कर जानकारी दी कि गांव में महिला की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है, टीम भेजकर जांच कराई जाए और गांव को सैनिटाइज कराया जाए।

सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी मानपुरहरी में तैनात डॉ. एलआर सिंह, एलटी सुनील शर्मा और चालक कुलदीप के साथ गांव पहुंचे। यहां जैसे ही उन्होंने महिला के परिजनों की जांच के लिए किट निकाली। आरोप है वैसे ही गांव के आधा सैकड़ा लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गए और जांच कर रहे एलटी पर झपट पड़े। 

RELATED ARTICLES

Most Popular