Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमैनपुरी:आयकर विभाग के कर्मी का सिर फोडा

मैनपुरी:आयकर विभाग के कर्मी का सिर फोडा

मैनपुरी( ई एम एस )बिछवां थाना क्षेत्र के गांव धारापुर निवासी आयकर विभाग के कर्मी को कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया, कांच की बोतल मारकर सिर फोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 
पीड़ित नीरज कुमार ने बताया कि वह वर्तमान में आगरा में आयकर विभाग में कर सहायक के पद पर तैनात हैं। सुबह वह आगरा जाने के लिए करीमगंज तिराहा के पास वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी ने चाऊमीन की ठेल पर रखी कांच की बोतल सिर पर मारकर घायल कर दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने अनुज निवासी शाहआलमपुर व दो अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

वहीं मारपीट की एक अन्य घटना में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। गांव बबीना में रविवार की सुबह अमरेश का प्रमोद पक्ष से झगड़ा हो गया। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अमरेश, गीतम और प्रमोद और प्रदीप को गिरफ्तार किया। वहीं करीमगंज निवासी सुनीता को घर के बाहर कूड़ा डालने के विवाद में पड़ोसी कल्याण व परिजनों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी कल्याण को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular