प्रादेशिक डेस्क
मिर्जापुर। विंध्याचल धाम के डीआईजी कार्यालय में एक ऐसा मामला सामने आया जिससे सभी चौंक गए हैं। एक व्यक्ति ने खुद को रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अम्बानी का होने वाला दामाद बताते हुए मिर्जापुर डीआईजी से जेड प्लस सुरक्षा मांगी। उसने कहा कि जल्द ही मिर्ज़ापुर में हज़ारों करोड़ रुपये का निवेश होना है। निवेश के सिलसिले में ही उसे भेजा गया है। उसने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति से भी इस बारे में बातचीत होने की बात कही। उसने कहा कि यहां एयरपोर्ट, ग्रीन एनर्जी, एफएम रेडियो में निवेश करने वाला हूं। उसकी बातों को सुनकर डीआईजी आरके भारद्वाज समझ गए कि इसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। तब डीआईजी ने उस व्यक्ति को समझा बुझाकर वापस भेज दिया। जिगना थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि मुकेश अम्बानी की बेटी से उसकी शादी होने वाली है। मुकेश अम्बानी यहां निवेश करने वाले हैं। उसने अपना नाम डॉक्टर रवि श्याम द्विवेदी बताया। उसने बताया कि उसे यहां अपने होने वाले ससुर मुकेश अम्बानी के साथ दौरा करना है। उसने बताया कि उस पर जानलेवा हमला हुआ है, इसलिए सुरक्षा चाहिए। सभी अधिकारियों को बताया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसकी बातों को सुनकर डीआईजी समझ गए कि इसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। तब डीआईजी ने उस व्यक्ति को समझा बुझाकर वापस भेज दिया। डीआईजी दफ्तर से बाहर आकर उसने अपनी बातें मीडिया के सामने दोहराई। इससे मामले को लेकर लोगों में काफी चर्चा बनी रही।
यह भी पढ़ें : तो इस कारण 90 की उम्र में 70 की दुल्हन से करनी पड़ी शादी!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
