Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमैं नहीं लड़ूंगा उप्र विधानसभा चुनाव - सतीश चंद्र मिश्रा

मैं नहीं लड़ूंगा उप्र विधानसभा चुनाव – सतीश चंद्र मिश्रा

लखनऊ (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए सभी राज्यों में जाना होगा। मैं पहले से राज्यसभा का सदस्य हूं, इसके लिए विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा।

कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और मैं चुनाव लड़ाने की भूमिका में रहेंगे। हम स्वयं चुनाव नहीं लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में बसपा की ही सरकार बनेगी, दूसरे दलों के दावों में कोई दम नहीं है।

कहा कि जब समाजवादी पार्टी चार सौ सीटें जीतने का दावा करती है तो वो बताये क्या उसके चार सौ सीटों पर प्रत्याशी है। समाजवादी पार्टी और भाजपा दोनों की सत्ता में नहीं आने वाले, बसपा सीधे तौर पर सत्ता में आयेगी।

कहा कि राष्ट्रीय परिदृश्य में बसपा के पास गरीब, मजरुम, महिला, नौजवान, किसान, भ्रष्टाचार, अपराध नियंत्रण, रोजगार जैसे तमाम बिन्दु हैं, जिस पर पार्टी अपने पूर्व की सरकारों में किये कार्यों के दम पर जनता से वोट मांग रही हैं।

शरद/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular