Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेले में दो भाइयों पर चाकूओं से हमला, एक की मौत

मेले में दो भाइयों पर चाकूओं से हमला, एक की मौत

आजमगढ़ (हि.स.)। जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात मेले में चाकूबाजी की घटना में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। चाकूबाजी की इस घटना से मेले में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस घटना मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।

गौरतलब है कि, कटघर गोमाडीह गांव में मेला लगा था। सोमवार की रात आपस में चचेरे भाई विनोद सरोज 20 वर्ष और सरोज सरोज 25 वर्ष मेला देखने के लिए शाम को गये कटघर गोमाडीह गये थे। देर रात घूमते हुए दुर्गा पंडाल के पास जाकर दोनों खड़े हो गए, तभी कुछ लोगों से इनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों पर किसी ने चाकुओं से हमला बोल दिया। जिसमें विनोद व सरोज गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से घायल भाइयों को जिला अस्पताल उपचार के लिए लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज के दौरान सरोज की मौत हो गई, जबकि विनोद का इलाज जारी है।

एसपी सिटी पंकज पांडेय ने मंगलवार को बताया कि मेले में दो चचेरे भाइयों पर चाकूओं से हमला हुआ, जिसमें एक की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है। इस घटना में परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular