Sunday, February 8, 2026
Homeखेलमेलबर्न टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन लंच तक 65 रन पर...

मेलबर्न टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन लंच तक 65 रन पर खोए 3 विकेट

मेलबर्न (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया ने यहां भारत के खिलाफ एमसीजी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन लंच तक तीन विकेट पर 65 रन बना लिए हैं।मार्नस लाबुशाने 26 और ट्रेविस हेड 4 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। 
 मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। खराब फॉर्म से जूझ रहे जो बर्न्स 10 गेंद खेलने के बाद बिना खाता खोले जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विकेट के पीछे रिषभ पंत को कैच दे बैठे। 
कप्तान अजिंक्या रहाणे ने स्पिनर आर अश्विन को मैच में जल्दी बुलाने का फैसला लिया और इसका फायदा विकेट के रूप में मिला। 39 गेंद पर 30 रन बनाकर खेल रहे मैथ्यू वेड को उन्होंने रवींद्र जडेजा के हाथों कैच करवाया। अश्विन ने भारत को सबसे बड़ी सफलता स्टीव स्मिथ का विकेट हासिल कर दिलाया। 
श्रृंखला में लगातार दूसरी बार उन्होंने स्मिथ को अपना शिकार बनाया। पिछले मैच में 1 रन पर आउट होने वाले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज आज बिना खाता खोले ही चेतेश्वर पुजारा को अपना कैच दे बैठे। इसके बाद लंच तक मार्नस लाबुशाने और ट्रेविस हेड ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने तीन और जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular