Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरिट के आधार पर राज्य कर विभाग में तबादले से खुश हैं...

मेरिट के आधार पर राज्य कर विभाग में तबादले से खुश हैं अधिकारी

-राज्य कर विभाग के अधिकारियों के संगठन ने मुख्यमंत्री योगी का किया धन्यवाद

लखनऊ (हि.स.)। राज्य कर विभाग में मेरिट आधारित स्थानांतरण सूची जारी होने पर पूरे प्रदेश के अधिकारियों में हर्ष का माहौल है। स्थानांतरण सूची जारी होने से विगत लगभग एक वर्ष से पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को तैनाती मिल गयी है। विभाग में ख़ाली चल रहे राजस्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण पदों को भरा गया है।

प्रदेश के कर विभाग में तीन नवम्बर की रात को डिप्टी कमिश्नर रैंक के अधिकारियों का तबादला किया गया है। तबादले की सूची जारी होने पर अधिकारियों के संघ की ओर से मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव और कमिश्नर के प्रति आभार प्रकट किया है।

जारी बहुप्रतिक्षित स्थानांतरण सूची के पूरी तरह परफार्मेंस एवं मेरिट आधारित होने से विभाग में खुशी है। सूची पारदर्शी होने से पूरे विभाग में प्रशंसा हो रही है। यह आम चर्चा बनी हुई है कि स्थानांतरण लिस्ट देर आई लेकिन दुरुस्त आई है। संगठन के पदाधिकारी कपिल देव तिवारी ने कहा कि तबादलों में अधिकारियों के परफ़ार्मेंस को तरजीह मिलने से विभागीय कार्य वातावरण में गुणात्मक सुधार के साथ साथ अधिकतम राजस्व वृद्धि सुनिश्चित होगी।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular