Wednesday, March 4, 2026
Homeमनोरंजनमेरिटल रेप पर हाईकोर्ट की टिप्पणी से तापसी और सोना हैरान

मेरिटल रेप पर हाईकोर्ट की टिप्पणी से तापसी और सोना हैरान

-बोली सोना- बस यही सुनना बाकी था
मुंबई । मेरिटल रेप मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की हालिया टिप्पणी पर ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू और सिंगर सोना महापात्रा ने हैरानी जाहिर की है। मामले में सोना महापात्रा ने कहा -बस यही सुनना बाकी था। बता दें ‎कि हाई कोर्ट ने एक केस की सुनवाई करते हुए कहा था कि पत्नी के साथ उसकी बिना मर्जी के जबरन शारीरिक संबंध बनाना रेप नहीं माना जा सकता है। एक 37 साल की महिला ने अपने पति पर जबरन सेक्स करने, मारपीट करने और दहेज की मांग करने का आरोप लगाया था।
कोर्ट ने इसी मामले की सुनवाई में यह टिप्पणी की थी। तापसी ने इस मामले में एक न्यूज क्लिप को शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, ‘बस अब यही सुनना बाकी था।’ कोर्ट की इस टिप्पणी पर मशहूर सिंगर सोना महापात्रा ने भी नाराजगी जाहिर की है। सोना ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘इसे पढ़कर मुझे जो घटियापन महसूस हो रहा है उसे मैं यहां लिख नहीं सकती।’ वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू पिछली बार विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे के साथ फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ में नजर आई थीं। अब जल्द ही तापसी की फिल्में ‘लूप लपेटा’ और ‘रश्मि रॉकेट’ रिलीज होंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular