Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ: 59 लाख के फीस घोटाले का आरोपित गिरफ्तार

मेरठ: 59 लाख के फीस घोटाले का आरोपित गिरफ्तार

मेरठ (हि.स.)। मेरठ के चर्चित ऋषभ एकेडमी के 59 लाख रुपए के फीस घोटाले के मुख्य आरोपित पूर्व प्रबंधक रंजीत जैन को पुलिस ने बंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे लेकर पुलिस मेरठ पहुंच गई। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।

वेस्ट एंड रोड स्थित ऋषभ एकेडमी के संचालन का दायित्व पाश्र्वनाथ मंदिर समिति करती है। समिति सदस्य संजय जैन ने 05 नवंबर 2020 में स्कूल के तत्कालीन प्रबंधक रंजीत जैन और प्रिंसिपल याचना भारद्वाज के विरुद्ध 56.92 लाख रुपए की स्कूल फीस की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। उन पर आरोप लगाया गया कि छात्रों से ली गई फीस को समिति के खाते में जमा नहीं किया गया और उसे निजी खातों में जमा कर लिया। पुलिस ने 18 मार्च को प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि रंजीत जैन फरार चल रहा था। 
वरिष्ठ अधिवक्ता रामकुमार शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपित रंजीत जैन को सदर बाजार पुलिस ने शुक्रवार की रात बंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस उसे हवाई जहाज से लेकर दिल्ली पहुंची और शनिवार को दिल्ली से मेरठ लेकर आई। पुलिस आरोपित से सदर बाजार थाने में पूछताछ कर रही है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular