Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ: हस्तिनापुर में रंगमंच पर होगा ’महाभारत’ का मंचन

मेरठ: हस्तिनापुर में रंगमंच पर होगा ’महाभारत’ का मंचन

मेरठ (हि.स.)। अयोध्या की रामलीला की तर्ज पर मेरठ के हस्तिनापुर में भी रंगमंच पर ‘महाभारत’ का मंचन होगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए कलाकारों के चयन का काम तेजी से चल रहा है। इस महाभारत को भव्य रूप प्रदान किया जाएगा। महाभारत का प्रसारण ऑनलाइन भी किया जाएगा।
अयोध्या में हुई भव्य रामलीला में मेरठ के भाजपा नेता मुखिया गुर्जर ने भी भाग लिया था। इसके बाद मुखिया गुर्जर ने ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में महाभारत का मंचन करने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि हस्तिनापुर ऐतिहासिक व पौराणिक नगरी है। कौरवों और पांडवों की महाभारत की पूरी दुनिया में अलग पहचान है। नई पीढ़ी के सामने महाभारत की कहानी भव्य तरीके से दिखाने के लिए रंगमंच पर इसका मंचन किया जाएगा। हस्तिनापुर में नौ दिन तक महाभारत का मंचन होगा। 
हस्तिनापुर के विकास को मिलेंगे नए आयाममहाभारत की नगरी होने के बाद भी हस्तिनापुर नगरी विकास के लिए तरस रही है। मुखिया गुर्जर ने बताया कि महाभारत के भव्य आयोजन से हस्तिनापुर का नाम फिर से दुनिया के सामने आएगा और यहां के विकास को नए आयाम मिलेंगे। केंद्र और राज्य सरकार का ध्यान इस क्षेत्र पर आएगा। क्षेत्र के विकास और नई पीढ़ी को अपनी ऐतिहासिक धरोहर से रूबरू कराने के लिए महाभारत का मंचन किया जाएगा।
पहली बार होगा हस्तिनापुर में महाभारतहस्तिनापुर में पहली बार महाभारत का आयोजन होगा। जिस प्रकार से अयोध्या में रामलीला का मंचन किया गया। अब हस्तिनापुर की धरा पर महाभारत का मंचन करके नया संदेश दिया जएगा। मुखिया गुर्जर के बेटे जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने कहा कि हस्तिनापुर के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तिनापुर के विकास का आग्रह किया गया है।
ऐतिहासिक धरोहर है उपेक्षितकौरवों और पांडवों से जुड़े अनेक स्थल हस्तिनापुर में आज भी मौजूद है। पांडव टीले पर स्थित पांडेश्वर महादेव मंदिर, दानवीर कर्ण मंदिर, द्रौपदी कुंड, विदुर टीला, अमृत कूप, शक्तिपीठ माता जयंती मंदिर आदि स्थल अपने जीर्णोद्धार की बाट जोह रहे हैं।
कलाकारों के चयन का कार्य चल रहामहाभारत के मंचन का तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस समय कलाकारों के चयन किया जा रहा है। मेरठ में कलाकारों का ऑडिशन लिया जा चुका है। अब दिल्ली में कलाकारों का चयन किया जा रहा है। 20 दिसम्बर को हस्तिनापुर में कलाकारों के चयन के लिए ऑडिशन का आयोजन किया जा रहा है। ऑडिशन टीम में मुखिया गुर्जर, रमेश खन्ना, विकास गुर्जर, प्रवेश कुमार, पंकज शर्मा, संदीप रायजादा, परविंदर सिंह आदि शामिल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular