Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ : यूपी टीईटी के पेपर लीक मामले में तीन गिरफ्तार

मेरठ : यूपी टीईटी के पेपर लीक मामले में तीन गिरफ्तार

मेरठ (हि.स.)। यूपी टीईटी के रविवार को आयोजित परीक्षा का पेपर लीक हो गया। एसटीएफ ने शामली से पेपर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ उनसे पूछताछ करने में जुटी है।

यूपी टीईटी की रविवार को होने वाली परीक्षा का पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने शामली से तीन आरोपियों को पेपर के साथ पकड़ा है। आरोपितों के नाम मनीष उर्फ मोनू पुत्र देवेंद्र मलिक, रवि पुत्र विनोद और धर्मेन्द्र पुत्र कुंवर पाल हैं। इनमें दो शामली के रहने वाले हैं जबकि एक कांधला का रहने वाला है।

मेरठ में परीक्षा देते 45 हजार अभ्यर्थी

उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज की ओर से रविवार को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 में दो पालियों में होनी थी। पहली पाली में प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थी और दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थी शामिल होने थे। मेरठ जिले में इस परीक्षा में 45088 परीक्षार्थी शामिल होने थे। इनमें से प्राथमिक स्तर के प्रथम पाली में 24915 अभ्यर्थी और द्वितीय पाली में उच्च प्राथमिक स्तर के 20173 अभ्यर्थी परीक्षा देते। पहली पाली के लिए शहर में 54 परीक्षा केंद्र और दूसरी पाली में 41 केंद्रों बनाए गए थे। लेकिन पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular