Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में 80 साल से अधिक बुजुर्गों और दिव्यांगों का मतदान अभियान...

मेरठ में 80 साल से अधिक बुजुर्गों और दिव्यांगों का मतदान अभियान शुरू

मेरठ (हि.स.)। चुनाव आयोग ने 80 वर्ष से आयु के बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए सोमवार से घर से ही बैलेट पेपर की मदद से मतदान करने का अभियान शुरू कराया। चौधरी चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह से सोमवार को मतदान दलों को रवाना किया गया। इसकी शुरूआत मेरठ सदर और मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुई।

मेरठ समेत 11 जनपदों में प्रथम चरण में 10 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। इस समय चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है। चुनाव आयोग ने इस बार 80 वर्ष से अधिक आयु वाले और अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं से घर से ही बैलेट पेपर की मदद से मतदान की सुविधान प्रदान की है। इसके लिए मेरठ जनपद की 07 विधानसभा क्षेत्रों से घर से मतदान की सुविधा चाहने वाले मतदाताओं से आवेदन मांगे गए। मेरठ जनपद में 1361 मतदाताओं ने घर से ही मतदान की सुविधा के लिए आवेदन किया। घर पर ही मतदाता को बैलेट पेपर के जरिए मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया।

सोमवार को मेरठ सदर और मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से मतदान शुरू हुआ। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 353 मतदाता घर से ही मतदान करेंगे। चौधरी चरण ंिसंह विवि के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह से सोमवार को 33 मतदान टीमों को घर-घर जाने के लिए रवाना किया गया।

मेरठ जनपद में 1361 मतदाताओं के घर-घर जाकर वोट डलवाने के लिए 122 मतदान टीमों को गठित किया गया है। सिवालखास विधानसभा क्षेत्रों में 228 मतदाता अपने घर से बैलेट पेपर के जरिए मतदान करेंगे। इसके लिए 25 टीमों का गठन किया गया है। सरधना में 17 टीमें 106 मतदाताओं से बैलेट पेपर के जरिए वोट डलवाएगी। हस्तिनापुर सीट पर 109 मतदाताओं के लिए 12 टीमों का गठन किया गया है।

इसी तरह से किठौर क्षेत्र में 16 टीमों को 249 मतदाताओं के घर जाकर मतदान कराने का जिम्मा दिया गया है। मेरठ कैंट के 306 मतदाताओं के लिए 19 टीमें बनाई गई है। मेरठ सदर सीट पर 123 मतदाताओं के लिए 20 टीमें और मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट पर 13 टीमों को 230 वोटरों से मतदान करने का दायित्व दिया गया है। मेरठ सदर सीट पर सिटी मजिस्ट्रªेट और रिटर्निंग ऑफिसर अमित भट्ट और मेरठ दक्षिण सीट पर एसडीएम मेरठ सदर और रिटर्निंग ऑफिसर संदीप भागिया के नेतृत्व में मतदान प्रक्रिया चल रही है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular