Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में संपूर्ण समाधान दिवस में आई 51 शिकायतें, चार का मौके...

मेरठ में संपूर्ण समाधान दिवस में आई 51 शिकायतें, चार का मौके पर समाधान

मेरठ (हि.स.)। तहसील सरधना में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 51 शिकायतें आई। जिलाधिकारी के. बालाजी ने इनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया। जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के अंतर्गत करने के निर्देश दिए।

तहसील सरधना में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के. बालाजी ने कहा कि लोगों की शिकायतों का निस्तारण मुख्यमंत्री प्राथमिकता में है, इसलिए सभी अधिकारी प्राप्त शिकायती व प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में भानू पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम छुर व संजीव तालियान पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम छुर ने नजरी नक्शे को ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

इस अवसर पर नाली, चकरोड पर अवैध कब्जे को हटाने, आवास उपलब्ध कराने, भूमि की पैमाईष कराने, पेंशन आदि की मांग सहित कुल 51 शिकायतें आई। इनमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी, सीडीओ शशांक चौधरी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुभाष चन्द्र प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular