मेरठ (हि.स.)। सोतीगंज के कबाड़ियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। लालकुर्ती पुलिस ने शातिर कबाड़ी गद्दू के भाई दानिश को गिरफ्तार किया है। वह गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहा था।
सोतीगंज के कबाड़ियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है। बुधवार की देर रात सदर बाजार पुलिस ने शातिर कबाड़ी गद्दू के भाई दानिश उर्फ कल्लू को दबोच लिया। इसके बाद दानिश को लालकुर्ती पुलिस को हवाले कर दिया गया। उस पर सदर बाजार थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। उसकी संपत्ति की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। उसके खिलाफ लालकुर्ती थाने में भी गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। सीओ रुपाली राय का कहना हे कि गैंगस्टर में वांछित मुकदमों के आरोपितों की तलाश की जा रही है। सोतीगंज में फिर से वाहनों का अवैध कटान नहीं होने दिया जाएगा। मेरठ पुलिस ने सोतीगंज में चोरी के वाहनों का अवैध कटान बंद कराया गया है। शातिर कबाड़ियों पर गैंगस्टर लगाकर उनकी संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।
कुलदीप
