Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या

मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या

मेरठ(हि.स.)। जानी थाना क्षेत्र के किठौली गांव में पेट्रोल पम्प के पास बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

जानी क्षेत्र के किठौली पेट्रोल पम्प के पास मंगलवार को एक बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को घेरकर गोलियों से छलनी कर दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गए। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। मृतक की पहचान किठौली निवासी तेजपाल पुत्र राम सिंह के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आ रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण केशव कुमार ने इंस्पेक्टर जानी से मामले की जानकारी ली और पुलिस को वारदात का खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular