Sunday, February 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में युवक की ईंट से कुचल कर हत्या

मेरठ में युवक की ईंट से कुचल कर हत्या

मेरठ (हि.स.)। गंगानगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

इंचौली थाना क्षेत्र के मसूरी गांव निवासी गुड्डू दिल्ली में दुकान करता है। बुधवार की देर रात गुड्डू अपने बीमार ससुर को देखने के लिए गंगानगर स्थित ऐपस्नोवा अस्पताल में आया था। गुरुवार की सुबह वह अस्पताल से बाइक द्वारा अपने घर जाने के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गुड्डू का शव रक्षापुरम स्थित पार्क के पास पड़ा हुआ था। हत्यारे ने उसके चेहरे और शरीर को ईंट से बुरी तरह से कुचल दिया था। परिजनों ने पास पड़ी बाइक से गुड्डू की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने जितेंद्र नामक युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular