Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में ब्लैक फंगस से 4 लोगों की मौत, अब तक 12...

मेरठ में ब्लैक फंगस से 4 लोगों की मौत, अब तक 12 लोगों ने तोड़ा दम


मेरठ । कोरोना महामारी के बीच ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में चार और मरीजों की मौत हो गई है। इसके बाद जिले में ब्लैक फंगस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12  हो गई है। पिछले 24 घंटों में मेडिकल कॉलेज में तीन और निजी अपसटल में एक मरीज की मौत बालक फंगस की चपेट में आने से हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारी जारी बुलेटिन में बताया गया कि मेरठ में अब तक ब्लैक फंगस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच चुका है। जिसको देखते हुए मेडिकल कॉलेज में कोविड और नॉन कोविड ब्लैक फंगस वार्ड बनाया गया हैं। इसके साथ ही ब्लैक फंगस को लेकर सर्विलांस तेज कर दी गई है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ ज्ञानेंद्र ने कहा कि कोविड-19 का अलग वार्ड बना दिया गया है। कई मरीजों का ऑपरेशन करने की तैयारी है। सीएमओ डॉक्टर अखिलेश ने कहा कि ब्लैक फंगस महामारी घोषित की गई है, इसका सर्विलांस तेज़ कर दिया गया है। वहीं कई रोगियों ने भी ब्लैक फंगस को मात दी है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ अशोक तालियान ने कहा कि अब तक 29 मरीज ठीक हो चुके हैं जिन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है। निजी अस्पताल में 13 मरीज़ों का सफल ऑपरेशन हुआ है।
सीएमओ डॉक्टर अखिलेश मोहन का कहना है कि ब्लैक फंगस को यहां कई मरीज़ों ने हरा दिया है और ठीक हो चुके कई रोगियों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सीएमओ ने बताया कि अलग अलग अस्पतालों में कुछ मरीज़ों का सफल ऑपरेशन हुआ है। सीएमओ ने कहा कि मेरठ में अलग अलग जनपदों के भी मरीज़ भर्ती हैं। उनके मुताबिक आधे से ज्यादा ब्लैक फंगस के मरीज़ पड़ोसी ज़िलों के हैं। सीएमओ ने कहा कि नाम इसका भले ही ब्लैक फंगस हो। लेकिन इसका रंग सफेद होता है। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में दवाएं उपलब्ध हैं। और डॉक्टरों को भी इसे लेकर सचेत कर दिया गया है। डॉक्टर जल्दी डिटेक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।
बता दें कि बीते चौबीस घंटे में कोरोना के 394 नए केस मिले हैं। जबकि कुल एक्टिव केसेज़ की संख्या भी घट गई है। मेरठ में कुल एक्टिव केसेज़ की संख्या 6090 हो गई है। होम आईसोलेटेड मरीज़ों की संख्या भी घटी है। अब 3275 होम आईसोलेटेड लोगों का इलाज किया जा रहा हैं। हालांकि कोरोना से बीते चौबीस घंटे के दौरान 9 और मौत हुई है। लगातार मेरठ में कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़ी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular