Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में बाग में मिला युवक का गोली लगा शव

मेरठ में बाग में मिला युवक का गोली लगा शव

मेरठ (हि.स.)। किला परीक्षितगढ़ के जंगल में आम के बाग में शुक्रवार को एक युवक का गोली लगा शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं होने पर शव मोर्चरी पहुंचा दिया।

किला परीक्षितगढ़ कस्बे में मवाना रोड पर सेवानिवृत्त दरोगा महेंद्र त्यागी के आम के बाग में शुक्रवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। बाग के ठेकेदार ने आसपास के लोगों और पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर उप निरीक्षक सत्यवीर सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। युवक की हत्या सिर में गोली मारकर की गई है। काफी प्रयास करने के बाद शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतक की जेब से मोटरसाइकिल की चाबी मिली, लेकिन आसपास कोई बाइक नहीं मिली। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।

पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया लगता है कि युवक की कहीं ओर हत्या करके शव को यहां पर फेंका गया है। मामले की जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular