Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में पार्षद और एआईएमआईएम नेता की घर के बाहर गोलियों से...

मेरठ में पार्षद और एआईएमआईएम नेता की घर के बाहर गोलियों से भूनकर हत्या

मेरठ | नौचंदी में संतोष हॉस्पिटल के पास वाॅर्ड 80 के पार्षद और एआईएमआईएम नेता जुबैर अंसारी के घर के बाहर ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। सुबह करीब 10.30 बजे बाइक सवार हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घायल को संतोष हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात की छानबीन के लिए 4 थानों की पुलिस टीम और एसओजी के साथ अधिकारी मौके पर दौड़े।एआईएमआईएम नेता जुबैर अंसारी ढबाईनगर में वार्ड 80 से पार्षद थे। करीब 10.30 बजे सदाकत खान और जुबैर अब्दुल्लापुर जाने के लिए घर से बाहर निकले थे। सदाकत स्कॉर्पियो बैक करके सड़क पर आ गए थे , जबकि जुबैर अंसारी मकान का गेट बंद कर रहे थे। इसी दौरान पल्सर बाइक सवार कुछ हमलावर आए और उन्होंने जुबैर को टारगेट कर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। जुबैर अंसारी को 5 गोलियां लगी और लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घायल को संतोष हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर ने जुबैर को मृत घोषित कर दिया। वारदात के खुलासे के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular