Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में पत्नी की ईंट से पीटकर मार डाला

मेरठ में पत्नी की ईंट से पीटकर मार डाला

मेरठ (हि.स.)। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दुल्हैड़ा गांव में रविवार को पति ने पत्नी की इंटरलॉकिंग ईंट से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

दुल्हैड़ा गांव में हरिजन चौपाल के पास रहने वाले सोनू शराब का आदी है। शनिवार की रात को सोनू शराब पीकर घर पहुंचा तो पत्नी पूनम से उसका झगड़ा हो गया। इसके बाद सोनू घर से चला गया। रविवार सुबह सोनू घर वापस आया और एक भारी इंटरलॉकिंग ईंट से पीट-पीट कर पत्नी की हत्या कर दी। सोनू ने ईंट से पूनम के सिर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे पूनम की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी बड़ी बेटी बुलबुल जाग गई तो सोनू पत्नी के कान से कुंडल निकाल कर फरार हो गया। बुलबुल ने छत पर जाकर शोर मचा दिया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घर की तलाशी में पुलिस को एक बेड के अंदर से सोनू के खून से सने कपड़े मिले। पुलिस का कहना है कि उसने अपनी सगी मौसी की बेटी पूनम से घर से भागकर शादी की थी।

पल्लवपुरम एसओ अविनाश अष्टवाल का कहना है कि आरोपित पति की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्दी ही उसे पकड़ लिया जाएगा। मकान बेचने को लेकर दंपति के बीच विवाद हुआ था।

RELATED ARTICLES

Most Popular