Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में निकाली गई पौधों की बारात, सांसद व विधायक बने बाराती

मेरठ में निकाली गई पौधों की बारात, सांसद व विधायक बने बाराती

मेरठ (हि.स.)। हरियाली को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए वन विभाग ने नई पहल की। मंगलवार को मेरठ में बैंड-बाजे के साथ पौधों की बारात निकाली गई। इसमें सांसद, विधायक, सामाजिक कार्यकर्ता बाराती बने।

वन विभाग ने पौधरोपण को बढ़ाना देने और उनके संरक्षण को लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए मेरठ जनपद में सर्वधर्म वाटिका बनाई जाएगी। इसके साथ ही मंगलवार को पौधों की बारात निकाली गई। पौधों को दूल्हा-दुल्हन की तरह सजाया गया और बैंड-बाजे और ढोलक की थाप पर उनकी बारात निकाली गई। बारात में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र भारद्वाज के साथ भाजपा, विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे शामिल हुए।

बैंड-बाजे के साथ शहर की प्रमुख सड़कों पर इस बारात को ले जाया गया। बारात में शामिल स्कूली बच्चे और सामाजिक कार्यकर्ता झूम उठे। सांसद राजेंद्र अग्रवाल और वन विभाग के अधिकारियों ने बारात का तिलक किया।

इस अवसर पर हर्ष गोयल, डॉ. सुमित उपाध्याय, आलोक सिसोदिया, रिचा सिंह, कल्पना पांडे, नरेंद्र राष्ट्रवादी, संदीप गोयल रेवड़ी, सावन कन्नौजिया, गिरीश शुक्ला, आयुष गोयल, पीयूष गोयल, डॉ. मधु वत्स, विपुल सिंघल आदि उपस्थित रहे।

कुलदीप/सियाराम/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular