Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में दो पक्षों में बवाल पर पुलिस का एक्शन, दो गिरफ्तार

मेरठ में दो पक्षों में बवाल पर पुलिस का एक्शन, दो गिरफ्तार

मेरठ(हि.स.)। देहली गेट थाना क्षेत्र के जली कोठी में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

जली कोठी क्षेत्र के मोहल्ला पूर्वा अहमद नगर निवासी शुएब भैंस कटान के मामले में एक महीने पहले जेल गया था। फिलहाल शुएब जमानत पर जेल से बाहर आ गया। शुएब को इस मामले में शक था कि पड़ोसी कामिल ने उसकी मुखबिरी करके जेल भिजवाया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है। इसकी शिकायत भी देहली गेट पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

गुरुवार की देर रात दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ और धारदार हथियार चले। इस संघर्ष में शुएब, उसका भाई जुबैर, तालिक, बहन फौजिया, कामिल, आमिर और माज घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में जुटी रही, लेकिन पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में संघर्ष जारी रहा। पुलिस ने सख्ती करके एक पक्ष को खदेड़ा तो लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने रात में ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भी दोनों पक्ष आपस में मारपीट करने लगे। घंटाघर तक दोनों पक्ष लगातार हंगामा रहे। मामला बिगड़ता देखकर पुलिस ने लाठीचार्ज करके लोगों को खदेड़ा। एसपी सिटी विनीत भटनागर मौके पर पहुंचे। इस मामले में पुलिस की लापरवाही के कारण बवाल हुआ।

इस बवाल के बाद शुक्रवार को देहली गेट पुलिस एक्शन में आ गई। जली कोठी पुलिस चौकी इंचार्ज हरेंद्र यादव की ओर से दोनों पक्षों के 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर देहली गेट ऋषिपाल सिंह का कहना है कि पुलिस ने इस संघर्ष में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुकदमे में नामजद लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular