Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में टैक्सी चालक की पीट-पीटकर हत्या

मेरठ में टैक्सी चालक की पीट-पीटकर हत्या

मेरठ (हि.स.)। मवाना थाना क्षेत्र के ढिकोली गांव में शुक्रवार की आधी रात एक टैक्सी चालक को उसके घर में ही पीट-पीट कर मार डाला। यह हत्या उसके ही साथियों ने की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दो लोगों को हिरासत में लिया है।

मवाना थाना क्षेत्र के ढिकोली का सत्येंद्र पुत्र जगदीश अपनी टैक्सी चलाता था। शुक्रवार रात को वह अपने घर में सोया हुआ था। आधी रात को गांव के दो युवक उससे मिलने के लिए आए और उसे नींद से उठाकर बातचीत करने लगे। किसी बात को लेकर उनके बीच में विवाद हो गया। दोनों युवकों ने सत्येंद्र की पिटाई शुरू कर दी और नुकीले औजार से हमला करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित फरार हो गए।

शनिवार को परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद इंस्पेक्टर मवाना विष्णु कौशिक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या के कई घंटे के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। यहां तक की पड़ोसियों को भी नहीं बताया गया। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। आरोपितों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular