Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष को जान से मारने की...

मेरठ में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, कहा- दो करोड़ की सुपारी ली है

मेरठ | सहकारी बैंक के चेयरमैन व भाजपा नेता मनिंदर पाल सिंह के मोबाइल पर फोन कर हत्या की धमकी दी गई है। बदमाश ने धमकी देते हुए कहा कि वह तिहाड़ जेल से छूटकर आया है। हत्या के लिए दो करोड़ की सुपारी ली है। कल तुम्हारी हत्या कर दूंगा। चेयरमैन ने मामले की जानकारी एसएसपी प्रभाकर चौधरी और पल्लवपुरम थाने में दी। पुलिस जांच में जुटी है।

पल्लवपुरम निवासी सहकारी बैंक के चेयरमैन ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात नौ बजकर छह मिनट पर उनके मोबाइल पर धमकी दी गई। कॉल करने वाले ने कहा कि राकू दौराला का दोस्त राजस्थान से चंद्रपाल बोल रहा हूं। मैं गुर्जर हूं। मैंने तुम्हारे नाम की सुपारी ले ली है। मारना तो तुम्हें पड़ेगा ही, तुम मुझसे बच नहीं पाओगे। इसके बाद चेयरमैन के साथ गाली-गलौज की गई। मनिंदर पाल सिंह ने एसएसपी और पल्लवपुरम थाना प्रभारी को जानकारी दी। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि जांच कराएंगे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

12 मिनट में चार कॉल के बाद दहशत
चेयरमैन को 12 मिनट में चार बार कॉल कर धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने अपना नाम चंद्रपाल बताया, जबकि ट्रूकॉलर पर सुमनदा नाम लिखा आया। फोन काटने के बावजूद भी आरोपी कॉल करता रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular