Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में घर में घुसकर महिला को गोली मारी

मेरठ में घर में घुसकर महिला को गोली मारी

मेरठ (हि.स.)। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शिवशक्ति नगर में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला की गोली मार दी। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की तलाश में जुटी है।

शिवशक्ति नगर में सलमान की अपने घर के नीचे ही ऑटोमोबाइल्स की दुकान है। शुक्रवार को सलमान अपनी दुकान पर काम कर रहा था और उसकी पत्नी आलिया अपने घर में काम कर रही थी। किसी व्यक्ति ने घर में घुसकर आलिया को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर सलमान और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर गंभीर घायल आलिया को बागपत रोड स्थित केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आलिया की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की। घायल महिला से पुलिस पूछताछ करके वारदात की जड़ में जाने की कोशिश कर रही है। महिला के पति सलमान से भी पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्दी ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular