Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में ग्रीन बेल्ट पर हुए अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

मेरठ में ग्रीन बेल्ट पर हुए अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

मेरठ (हि.स.)। मेरठ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे 334 बी पर ग्रीन बेल्ट में हुए अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। बुलडोजर के जरिए 231 अवैध निर्माण गिराए गए।

मेरठ-बागपत एनएच-334 बी पर एमडीए की प्रवर्तन टीम ने बुधवार को ग्रीन बेल्ट पर हुए अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान शुरू किया। पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर लेकर एमडीए की टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण गिराने शुरू किए। प्रवर्तन टीम ने ग्रीन बेल्ट पर बनी दुकानों को ढहाया। इस दौरान लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस फोर्स को देखकर लोगों का विरोध सफल नहीं हो पाया।

एमडीए के सचिव चंद्रपाल तिवारी का कहना है कि ग्रीन बेल्ट पर हुए अवैध निर्माण को गिराने का आदेश एनजीटी ने दिया हुआ है। अवैध निर्माण करने वालों को कई बार खुद ही निर्माण गिराने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इस दौरान एमडीए की टीमों ने 231 अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular