Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में गरीब कल्याण सम्मेलन का सजीव प्रसारण, 40 महिलाओं का सम्मान

मेरठ में गरीब कल्याण सम्मेलन का सजीव प्रसारण, 40 महिलाओं का सम्मान

मेरठ(हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल गरीब कल्याण सम्मेलन में लाभार्थियों के साथ संवाद किया गया। इस कार्यक्रम का चौधरी चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान 40 महिलाओं को सम्मानित किया गया। मेरठ में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम और जिलाधिकारी दीपक मीणा की मौजूदगी में लाभार्थियों के साथ सजीव प्रसारण देखा गया।

भारत सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने पर शिमला से वर्चुअल रूप से गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा देश के अलग-अलग राज्यों से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में संवाद कर जमीनी हकीकत को जाना गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक गरीब तक शत-प्रतिशत पहुंचाना हमारा लक्ष्य है तथा गरीबों का उस पर पूर्ण अधिकार है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए पूरी तरह से समर्पित होकर कार्य कर रही है।

लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रदेश के अलग-अलग जिलो के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भारत सरकार व उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग गरीब कल्याण हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में संवाद किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा सीधा संवाद स्थापित करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, गरीबों के लिए राशन, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में पूछा गया। मेरठ में कार्यक्रम में सांसद एवं जिलाधिकारी द्वारा 40 लाभार्थी महिलाओं को साडी वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीडीओ शशांक चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी आदि उपस्थित रहे।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular