Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में गन्ना क्रय केंद्र पर लाखों की डकैती

मेरठ में गन्ना क्रय केंद्र पर लाखों की डकैती

मेरठ (हि.स.)। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के शाहजानपुर गांव में देर रात बदमाशों ने गन्ना क्रय केंद्र पर लाखों की डकैती को अंजाम दिया। इस दौरान चौकीदार को बंधक बनाकर ईंख के खेत में डाल दिया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

शाहजानपुर गांव में चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र बना हुआ है। क्रय केंद्र पर पूठखास गांव निवासी रोहताश चौकीदार है। उसने बुधवार को थाने में तहरीर देकर कहा कि देर रात गन्ना क्रय केंद्र पर छोटे हाथी में सवार होकर लगभग 08 बदमाश आए। इन बदमाशों ने तमंचों के बल पर उसे बंधक मना लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसके हाथ-पांव बांधकर पास के ईंख के खेत में फेंक दिया। इसके बाद बदमाश गन्ना क्रय केंद्र से लोहे के बांट और गन्ना तौलने का इलेक्ट्रानिक कांटा चोरी कर ले गए। बदमाशों द्वारा चोरी किए गए सामान की कीमत लाखों रुपए है। बदमाशों के जाने के बाद उसने किसी तरह से अपने हाथ-पांव खोले और पुलिस को घटना की सूचना दी। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल बदमाशों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular