Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में गंगनहर में डूबे सिपाही का शव मिला

मेरठ में गंगनहर में डूबे सिपाही का शव मिला

मेरठ (हि.स.)। सरधना क्षेत्र में शनिवार की देर रात गंगनहर में दिल्ली पुलिस का सिपाही डूब गया। रविवार को उसका शव गंगनहर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सरधना थाना क्षेत्र के नानू गांव में दिल्ली पुलिस का सिपाही राहुल अपनी रिश्तेदारी में आया था। शनिवार की देर रात सिपाही कुछ युवकों के साथ सरधना क्षेत्र में घूमने चला गया। सभी युवक सरधना स्थित गंगनहर किनारे बैठ गए। वहां पर युवक पानी से अटखेलियां कर रहे थे। अचानक ही राहुल का पैर फिसल गया और वह गंगनहर में जाकर गिर गया। उसके साथ ही युवकों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी तो पुलिस ने रात में ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन राहुल का कुछ पता नहीं चला। रविवार को भी पीएसी के गोताखारों ने सिपाही की तलाश कराई। जानी थाना क्षेत्र के भोला झाल से सिपाही का शव बरामद हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा का कहना है कि भोला झाल से सिपाही का शव बरामद हुआ है। उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular