Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में खड़े वाहन से टकराई बाइक, युवक की मौत

मेरठ में खड़े वाहन से टकराई बाइक, युवक की मौत

मेरठ (हि.स.)। दौराला थाना क्षेत्र के सकौती में नेशनल हाईवे-58 पर सड़क किनारे खड़े डीसीएम वाहन से पीछे से एक बाइक सवार टकरा गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दौराला थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव का युवक हिमांशु गुरुवार को बाइक से किसी काम से सकौती आया था। सकौती में नेशनल हाईवे-58 पर उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े डीसीएम वाहन से टकरा गई। इस हादसे में हिमांशु बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने डीसीएम चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। दौराला इंस्पेक्टर आरके पचौरी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular