Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में कैथवाड़ा गांव में साधु की हत्या

मेरठ में कैथवाड़ा गांव में साधु की हत्या

मेरठ (हि.स.)। मुंडाली थाना क्षेत्र में एक साधु की पीट—पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। साधु का शव खाली पड़े मकान के भीतर पड़ा मिलने से तनाव फैल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
बढ़ला कैथवाड़ा गांव में सिद्धपीठ चामण्ड देवी मंदिर के पास तुम्बी बाबा मंदिर में साधु सुक्खी उर्फ चंद्रपाल रहते थे। मंगलवार को साधु का शव एक प्लाट में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची मुंडाली थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुँच कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की तो ग्रामीणों ने हंगामा कर शव पुलिस की गाड़ी से उतार लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव को नहीं जाने दिया। ग्रामीणों की भारी भीड़ देखकर आस-पास के थानों से फोर्स बुलाई गई। 
सूचना पर पुलिस अधीक्षक देहात केशव कुमार भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा कर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक देहात ने कहा कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular