Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में किशोरी से गैंगरेप, हरिद्वार से बरामद

मेरठ में किशोरी से गैंगरेप, हरिद्वार से बरामद

मेरठ(हि.स.)। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक किशोरी से तीन युवकों ने गैंगरेप किया और उसे अपने साथ हरिद्वार ले गए। शुक्रवार को पुलिस ने हरिद्वार से किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक परिवार की लड़की दो दिन पहले अपने घर से गायब हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि एक आरोपित उनकी लड़की को लेकर गया है। पुलिस को किशोरी और आरोपित के मोबाइल की लोकेशन हरिद्वार में मिली। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने हरिद्वार जाकर किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने एक आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को किशोरी ने बताया कि वह अपनी छोटी बहन के साथ दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर पर जाती थी। वहां उसकी पहचान सुहेल से हुई। वह उसे अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद दो अन्य युवक सोनित और सचिन ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपितों की भी तलाश की जा रही है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular