Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग से लाखों का नुकसान

मेरठ में कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग से लाखों का नुकसान

मेरठ(हि.स.)। भीषण गर्मी में कारखानों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। मेरठ जनपद के सरधना में गुरुवार को एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की लगभग चार घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया।

सरधना कस्बे में मेरठ रोड पर कंकरखेड़ा निवासी पीयूष जैन की बाहुबली ट्रेडर्स नामक कपड़ा फैक्ट्री है। गुरुवार को फैक्ट्री में श्रमिक कार्य कर रहे थे। कपड़ा स्टीम करने के लिए बॉयलर को गर्म किया जा रहा था। अचानक बॉयलर में आग लग गई और पूरी फैक्ट्री में आग फैल गई। आग भड़कती देखकर श्रमिकों में भगदड़ मच गई। श्रमिकों ने फैक्ट्री से भागकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग की लपटें और धुआं आसमान में छा गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने अनहोनी के डर से आसपास के इलाके को खाली करा लिया। फायर ब्रिगेड ने लगभग चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक आग से फैक्ट्री का लाखों का माल जलकर राख हो गया था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष राय ने बताया कि कड़ी मेहनत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। मामले की जांच की जा रही है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular