Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के लिए बन रहा स्थायी वेयर...

मेरठ में ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के लिए बन रहा स्थायी वेयर हाउस: के. बालाजी

मेरठ (हि.स.)। जिलाधिकारी के. बालाजी ने कहा कि मेरठ में ईवीएम और वीपीपैट मशीनों को रखने के लिए स्थायी वेयर हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। इससे पहले जिलाधिकारी ने आईटीआई साकेत में रखी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का निरीक्षण किया। मेरठ में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में इन मशीनों को रखा जा रहा है।

जिलाधिकारी के. बालाजी ने गुरुवार को आईटीआई साकेत में ईवीएम व वीपीपैट मशीनों के लिए बनाए गए वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्हें ईवीएम और वीवीपैट मशीन पूर्णतः सुरक्षित मिली। वेयर हाउस में सीसीटीवी कैमरे लगे है, जिसका नियमित परीक्षण किया जाता है तथा वहां 24 घंटे की अभेद सुरक्षा है। इसके बाद जिलाधिकारी ने नंगलाताशी कंकरखेड़ा में स्थित मार्शल पिच में बनाए जा रहे वीवीपैट मशीन के स्थायी वेयर हाउस का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) व वीवीपैट (वोटर वेरीफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीन की सुरक्षा अति महत्वपूर्ण है, यह सुचितापूर्ण व निष्पक्ष निर्वाचन का एक आधार है। इनके लिए स्थायी वेयर हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। इस वेयर हाउस को सितम्बर तक पूरा कराया जाए। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अभियंता ने बताया कि वेयर हाउस का 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके निर्माण पर 02 करोड 33 लाख 12 हजार रुपये की लागत आ रही है। है। इसमें दो एफएलसी हॉल सहित 10 हाल का निर्माण कराया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular