Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ महापौर पद पर आम आदमी पार्टी की ऋचा सिंह ने किया...

मेरठ महापौर पद पर आम आदमी पार्टी की ऋचा सिंह ने किया नामांकन

मेरठ (हि.स.)। नगर निकाय चुनाव में बड़ी पार्टियों द्वारा नामांकन करने का सिलसिला गुरुवार से शुरू हो गया। महापौर पद के लिए आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार ऋचा सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने मेरठ का विकास दिल्ली की तर्ज पर करने की बात कही।

मेरठ नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने महापौर पद पर समाजसेविका और जाट बिरादरी की ऋचा सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया। पल्लवपुरम फेज-2 निवासी ऋचा सिंह ने गुरुवार को पार्टी नेताओं के साथ कलक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन करने के बाद ऋचा सिंह ने मेरठ के विकास को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वह नेता नहीं, बल्कि सेवक बनकर मेरठ के लोगों की सेवा करना चाहती हैं।

हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ के नारे के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। चुनाव जीतने के बाद मेरठ का विकास दिल्ली की तर्ज पर होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। सरकारी स्कूलों का हाल बेहाल हो गया है। आम आदमी पार्टी नगर निकाय चुनाव मजबूती से लड़ेगी। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में भी उम्मीदवार उतारेगी। ऋचा सिंह ने अपनी जीत का दावा किया। इस अवसर पर आप जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

कुलदीप/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular