Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ : भाकियू की किसान ट्रैक्टर यात्रा गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना

मेरठ : भाकियू की किसान ट्रैक्टर यात्रा गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना

मेरठ (हि.स.)। कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे धरने को समर्थन देने के लिए रविवार को भाकियू की किसान ट्रैक्टर यात्रा रवाना हुई। इस यात्रा में पश्चिम उप्र के सभी जिलों से किसानों के जुटने का दावा किया गया है।

मुजफ्फरनगर से शनिवार को चली किसान ट्रैक्टर यात्रा का रात्रि पड़ाव बहसूमा के राजकीय इंटर कॉलेज में रहा। रविवार को युवा भाकियू के अध्यक्ष गौरव टिकैत के नेतृत्व में बहसूमा से चलकर किसान ट्रैक्टर यात्रा मेरठ पहुंची। वहां पर भाकियू कार्यकर्ता मेरठ शहर के अंदर से यात्रा ले जाने की जिद पर अड़ गए। पुलिस के समझाने के बाद भी किसान नहीं माने और किसान ट्रैक्टर यात्रा को शहर के अंदर से लेकर गए। इससे शहर के अंदर भीषण जाम लग गया। जगह-जगह किसान ट्रैक्टर यात्रा का स्वागत किया गया। परतापुर में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत भी किसान ट्रैक्टर यात्रा में शामिल हुए। इसके बाद यात्रा मोदीनगर, गाजियाबाद होते हुए गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हो गई। यात्रा में शामिल लोग कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular