Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ : पिता ने बेटी और उसके प्रेमी की गोली मारकर...

मेरठ : पिता ने बेटी और उसके प्रेमी की गोली मारकर की हत्या, मामला दर्ज


मेरठ । उत्तर प्रदेश का मेरठ जिले में प्रेम प्रसंग से नाराज युवती के पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी को उतारा मौत के घाट उतार दिया है। इस मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, मेरठ के थाना खरखौदा के भदौली गांव एक पिता ने पहले नमाज पढ़ कर लौट रहे प्रेमी को 2 गोली मार के हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी पिता ने खुद अपने बेटी के सिर में गोली मार कर उसे भी मौत की नींद सुला दिया।
बताया जा रहा है कि आरिफ नाम का युवक कुछ ही दिन पहले जेल से जमानत पर आया था और गांव की रहने वाली लड़की से प्यार करने लगा। दोनों में फोन पर बात होने लगी थी। जिसकी जानकारी लड़की के पिता को लग गई। जिसके बाद गुस्से में आए युवती के पिता ने तमंचे से पहले आरिफ को गोली मारी उस के खुद अपनी लड़की को भी गोली मार दी। आनन फानन में दोनों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular