Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ : पिता ने डांटा तो खुद को गोली से उड़ाया

मेरठ : पिता ने डांटा तो खुद को गोली से उड़ाया

मेरठ । पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की रुड़की रोड स्थित एकता नगर निवासी एक युवक ने सोमवार देर रात तमंचे से अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों के अनुसार युवक नशे का आदी था। उसके पिता ने उसे कई बार समझाया। सोमवार देर रात वह नशे की हालत में घर पहुंचा तो पिता ने उसे डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने तमंचे से अपने सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे की तरफ दौड़े। आननफानन में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular