Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ : नमाज के दौरान गिरी मस्जिद की दीवार, दो की मौत,...

मेरठ : नमाज के दौरान गिरी मस्जिद की दीवार, दो की मौत, पांच गंभीर

मेरठ । जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर गली नंबर नौ में मोहम्मदी मस्जिद की दीवार गिरने से सात लोग दब गए। जिनमें से दो नमाजियों की मौत हो गई। इसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हुई है। पांच घायलों को गंभीर हालत में मेरठ सिटी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दीवार गिरने से आसपास में हड़कंप मच गया। लोगों ने राहत बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त विवरण के मुताबिक अहमदनगर की गली नंबर 9 में स्थित मोहम्मदी मस्जिद पर जुमे की नमाज अदा करने के लिए काफी संख्या में लोग जमा हुए थे। नमाज अदा करते समय दूसरी मंजिल पर बनी चार इंची दीवार नमाजियों के ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे में करीब सात नमाजी दब गए। नमाज के दौरान में मची अफरा-तफरी के बाद सभी नमाजियों को मलबे से बाहर निकाला। हादसे में इमरान पुत्र जब्बार की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे नमाजी कारी अफ्फान ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। सभी घायलों को मेरठ सिटी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां इनका इलाज किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular