मेरठ (हि. स.)। खरखौदा थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में सोमवार को मामूली विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।
थाना खरखौदा क्षेत्र के हाजीपुर गांव में सोमवार को कुछ बच्चों के बीच विवाद हो गया। इसे लेकर राशिद और पड़ोसी कल्लू पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग हुई। कल्लू पक्ष की तरफ से हुई फायरिंग में राशिद के सीने में गोली लग गई।
सूचना के बाद खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची। खून से लथपथ राशिद को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर ही कल्लू पक्ष के लोग गांव से फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण केशव कुमार का कहना है कि पुलिस आरोपितों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
मेरठ : दो पक्षों में खूनी संघर्ष में युवक की मौत
RELATED ARTICLES
