Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ : जमीन विवाद में हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत,...

मेरठ : जमीन विवाद में हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत, कई घायल

मेरठ(हि.स.)। फलावदा थाना क्षेत्र के कुंडा गांव में मंगलवार की देर रात को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण केशव कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश पुलिस को दिए 
मवाना निवासी यशपाल की 10 बीघा कृषि भूमि कुंडा गांव में है। काफी समय से इस जमीन पर सोमपाल का कब्जा चल रहा था। कुंडा गांव के ही महताब ने इस जमीन को खरीद लिया और मंगलवार की रात को इस जमीन पर कब्जा लेने के लिए उसे ट्रैक्टर से जोत रहा था। इसका पता चलते ही सोमपाल ने अपने परिजनों के साथ आकर विरोध किया। इस पर महताब पक्ष के लोगों ने मारपीट और फायरिंग कर दी। गोली लगने से सोमपाल की मौत हो गई और लवकुश, मोहित सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
बुधवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण केशव कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी सरधना उदय प्रताप सिंह गांव पहुंचे और आरोपितों की तलाश में दबिश दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर फायरिंग हुई। आरोपितों की तलाश की जा रही है, जल्दी ही सभी को गिरफ्तारी होगी।  गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular