Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ : गोदाम पर छापा मारकर पुलिस ने पांच लाख के...

मेरठ : गोदाम पर छापा मारकर पुलिस ने पांच लाख के पटाखे पकड़े

मेरठ (हि.स.)। लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने गुरुवार को पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर पांच लाख रुपये कीमत के पटाखे पकड़े। पुलिस ने गोदाम मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लिसाड़ी गेट पुलिस को गुरुवार को तारापुरी जाटों वाली गली नंबर एक में बनाए गए पटाखों के अवैध गोदाम की सूचना मिली थी। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा। गोदाम की तलाशी ली गई तो मकान के चार कमरों में स्टोर किए गए भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने तीन मिनी ट्रक में लोड करके इन पटाखों को थाने भिजवाया। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि बरामद पटाखों की कीमत लगभग पांच लाख रुपये है। इस मामले में गुदड़ी बाजार निवासी गोदाम मालिक हाजी अयूब को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक गोदाम मालिक के खिलाफ पूर्व में भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular