Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ कॉलेज से बीए की छात्रा लापता, छात्रों ने जाम लगाकर किया...

मेरठ कॉलेज से बीए की छात्रा लापता, छात्रों ने जाम लगाकर किया हंगामा

मेरठ (हि.स.)। मेरठ कॉलेज से परीक्षितगढ़ निवासी बीए की एक छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। छात्रा का कोई सुराग ना मिलने पर परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी। शुक्रवार को मेरठ कॉलेज के छात्रों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। 

 एएसपी सूरज राय ने छात्रा की जल्द बरामदगी करने का आश्वासन दिया। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के इकला रसूलपुर निवासी आयशा मेरठ कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा के भाई मन्नान के मुताबिक, उसकी बहन गुरुवार को कॉलेज गई थी। दोपहर करीब 12 बजे से उसका मोबाइल स्विच ऑफ है। 
 छात्रा को आखिरी बार कॉलेज में उसकी सहेली नेहा ने देखा था। इसी के बाद से आयशा लापता है। देर रात भी परिजनों ने लालकुर्ती थाने में हंगामा करते हुए छात्रा की बरामदगी की मांग की थी। शुक्रवार को छात्रा का कोई सुराग ना मिलने पर लालकुर्ती थाने पहुंचे परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। 
 24 घंटे बाद भी छात्रा की कोई जानकारी ना मिलने से गुस्साए मेरठ कॉलेज के छात्रों ने शुक्रवार को कॉलेज के गेट पर जाम लगाते हुए हंगामा कर दिया। जानकारी के बाद एएसपी सूरज राय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
  इस दौरान छात्रों ने पुलिस पर इस मामले में ढुलमुल रवैया अख्तियार करने का आरोप लगाया। जिस पर एएसपी ने बताया कि छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। छात्रा के मोबाइल की सीडीआर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकलवा कर जल्द ही छात्रा की बरामदगी की जाएगी।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular